*संविधान दिवस पर याद किये गये संविधान निर्माता-**ब्यूरो मंंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया /संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*





*ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सूरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

 26 नवम्बर 2022 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन एवंआर्य समाज एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से संविधान दिवस के अवसर पर इस अवसर पर डॉ राजेंद्र प्रसाद, डॉ० भीमराव अम्बेडकर एवं गंगा प्रसाद बरवार सेनानी/विधायक के पावन प्रतिमा एवं चित्र पर अशोक लोहिया अध्यक्ष सेनानी परिवार द्वारा माल्यार्पण किया गया और संकल्प लिया गया कि हम सब संविधान की भावना से कार्य करेंगे तदुपरांत आश्रम पद्धति विद्यालय में जिला समाज कल्याण अधिकारी, बच्चों ने इस प्रतियोगिता पर भाग लिया आर्य समाज एवं व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष शास्त्री विनोद आर्य ने बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया और समाजसेवी धर्मवीर आर्य ने कहा कि हम सबको जातिगत भावना से ऊपर उठकर एकजुटता की आवश्यकता है। हम लोग अपने को भारतीय बताएं जिससे भावना मधुर होगी और किसी प्रकार का कटु वचन ना बोला जाय। यही संविधान की मर्यादा होगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के प्रांतीय मंत्री माधव राज सिंह ने बताया कि अभी कुछ लोग अपनी राजनीतिक मंशा पूर्ण करने हेतु अनावश्यक और कटुता वाली बात कर देते हैं जो गलत है इस अवसर पर धर्मवीर आर्य,, वाजिद अली , राम बुझारत वर्मा, डिप्टी ओझा, अमन सक्सेना, विनोद आर्य आदि ने माल्यार्पण किया। इससे पूर्व हिंदू युवा वाहिनी गोंडा जिला अध्यक्ष श्री शारदा कांत पांडेय ने राजेंद्र प्रसाद एवं डॉ अम्बेडकर सभी लोगों ने जो मार्ग दिखाया है उस पर चलने का संकल्प लिया जाता है तभी संविधान की मंशा बलवती होगी। प्रराग दत्त यादव ने अपना गीत गाकर बच्चों में कौमीय एकता की भावना बढ़ाया अंत में विद्यालय के प्राचार्य ने आमंत्रित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया वा बच्चों को पन्तनिरपेक्ष भावना को बढ़ाने का उत्साहवर्धन किया और लेखन प्रतियोगिता के बच्चों को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो क्राइम सर्च के राष्ट्रीय महासचिव डॉ बी बी मिश्र शिवम आर्य ने आए हुए मानव का स्वागत किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*