*तहसील कर्नलगंज के नगर पंचायत परसपुर क्षेत्र में बढ़ा डेंगू का प्रकोप**काफी संख्या में लोग पीड़ित, सरकार के व्यवस्था की खुल रही पोल**स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार आला अधिकारियों के दावे हवा हवाई**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
कर्नलगंज, गोण्डा। जहाँ एक तरफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जनता के स्वास्थ्य व समुचित सुरक्षा का दावा करते नहीं थक रही है तो वहीं दूसरी तरफ डेंगू का बढ़ता प्रकोप सरकार के व्यवस्था की पोल खोल रहा है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत नगर पंचायत परसपुर की। यहां डेंगू अपना पैर पसार चुका है,परन्तु स्वास्थ्य विभाग के तरफ से अभी तक धरातल पर संतोष जनक बचाव कार्य नहीं किया गया है। जिससे आमजनमानस की समस्या बढ़ती जा रही है। बताते चलें कि नगर क्षेत्र का कोई भी मोहल्ला इससे अछूता नहीं है। बड़ी मस्जिद के आसपास रहने वाले जावेद, सुल्तान, अरमान, जाहिद, खैराती, परवेज, अदनान, वाजिद, तरसफुन्निशा, मोहम्मद कैफ, नूर आलम, मोहसिन, वाजिद, मोहर्रमअली,आफरीन व अनजही मोहल्ला निवासी रहमते वारिस, सलामें वारिस, मुन्नी, रायमीन, फूलबानो, तसरीफ, अन्नू, मन्नू, आरजू, असबा, निसबा सहित भारी संख्या में लोग पीड़ित हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर के अधीक्षक डॉक्टर लवकेश शुक्ल ने बताया दवा का छिड़काव कराया जा रहा है और डोर टू डोर पहुंचकर स्कैंपरिंग कराई जा रही है। उन्होंने अब तक 31 मरीजों को डेंगू से प्रभावित होना बताया और कहा यह मच्छर जनित बीमारी है, कूलर के पानी, छत पर रखे बर्तन के पानी व जलजमाव की वजह से मच्छर पनप रहे हैं, उसी की वजह से बीमारी उत्पन्न हुई है। उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रित है काफी मरीज सही हो चुके हैं। कुछ लोग वायरल फीवर से पीड़ित हैं, कुछ के प्लेटलेटस कम हो गए हैं। बताया कि कोरोना काल से ही लोगों के प्लेटलेट्स कम हैं। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर के अधीक्षक को बचाव के सभी उपाय करने का निर्देश दिया जा रहा है। जबकि धरातल पर सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के सभी दावे और सरकारी फरमान हवा हवाई साबित हो रहे हैं वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें