*गरीबो का हक छीन रहे ग्राम प्रधान ठेके पर करा रहे है गाँव का कार्य **ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता पयागपुर राम प्रगास बहराइच*
ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया /संवाददाता पयागपुर राम प्रगास बहराइच
विशेश्वरगंज बहराइच
ग्राम पंचायतों में किसी भी निर्माण कार्य को ठेकेदारों के माध्यम से कराए जाने का प्रावधान नहीं है। फिर भी देखा जा रहा है, कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा के सभी कार्य मजदूरों की बजाए ठेकेदारों से करवाए जा रहे हैं।शासन द्वारा रोजगार मूलक कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बाद भी मजदूरों को मजदूरी उपलब्ध नहीं हो पा रही है और उन्हें मजदूरी की तलाश में दिल्ली, मुंबई और आदि शहरों के लिए पलायन करने को मजबूर होना पड़ता है।
ताजा मामला जनपद बहराइच के विकास खंड बिशेश्वरगंज के ग्राम पंचायत कुरसहा का है जहाँ पर गांव के जॉबकार्ड धारकों को काम न देकर बाहरी मजदूरों को बुलाकर गाँव का इंटर लॉकिंग कार्य कराया जा रहा है।जबकि गांव में कई जॉबकार्ड धारक मौजूद है फिर भी बाहरी ब्यक्तियों से कार्य करवाया जा रहा है ।जिम्मेदार सरकार की मंशा पर पानी फेरने में लगे है।जहाँ सरकार का स्पष्ट आदेश है कि पूरे साल में 100 दिनों के कार्यदिवस की गारंटी देना है पर यहाँ जिम्मेदारों की तानाशाही के चलते मनरेगा कार्य भी ठेकेदार धड़ल्ले से चला रहे है।इस सम्बन्ध खण्ड विकास अधिकारी बिशेश्वरगंज सर्वेश कुमार तिवारी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया अभी जेई को भेज कर मामले की जाँच करा रहे है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें