*बहराइच संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव**ब्यूरो प्रभारी मंडल सुरेश कनौजिया/ राम प्रगास संवाददाता पयागपुर बहराइच*





ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता पयागपुर राम प्रगास बहराइच

विशेश्वरगंज बहराइच 
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आज एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में पेंड़ से लटकती लाश पाई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विशेश्वरगंज थाना के धनुही चौकी अंतर्गत ग्राम भवानीपुर बनकट के मजरा बरई पुरवा निवासी रामसेवक पुत्र राम फेरन उम्र 20 वर्ष शुक्रवार को दिन में लगभग बारह बजे अपने किसी काम से बाहर गया जो कि शाम घर वापस नही आया परिजनों ने काफी खोजबीन किया पर लड़का नहीं मिला।जिसके गायब होने की सूचना परिजन आज सुबह करीब आठ बजे चौकी धनुही पर देने पहुंचे ही थे कि चौकी पर किसी ग्रामीण ने फोन कर लाश बरामद होने की सूचना चौकी पर दी बताया कि मझवा बनकट के मजरा गफूर पुरवा के पास लगे गन्ने की खेत में स्थित शीशम के पेड़ की डाल से एक युवक की लटकती हुई लाश देखी गयी है।पुलिस ने फौती दर्ज कर लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेज के लिए भेज दिया।इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम देव चौधरी ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाई की जाएगी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*