*चोरी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक को0 नगर राकेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 500रू नगद बरामद कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने सिविल लाइन गायत्री पुरम के एक घर चोरी की थी। जिसके संबंध में वादी प्रेम कुमार तिवारी द्वारा थाना कोतवाली नगर गोंडा में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसमे उक्त अभियुक्त वांछित चल रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।
अमरनाथ पुत्र भोलानाथ निवासी पूरेशिवा बख्तावर थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा।
मु0अ0सं0-650/22, धारा 457,380,427 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।
500 रू0 नगद।
मु0अ0सं0- 579/21 धारा 8/22 Ndps Act कोतवाली नगर गोंडा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें