08.11.2022*जीआरपी थाना प्रतापगढ़ पुलिस टीम द्वारा 02 गुमशुदा मोबाइल को बरामद कर उनके वारिस को किया सुपुर्द, अपना-अपना खोया मोबाइल पाकर हुए प्रसन्न, जीआरपी की भूरि-भूरि प्रसंशा करते हुऐ अपने गंतब्य को हुए रवाना।**ब्यूरो चीफ मंंडल सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो चीफ मंंडल सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा
गोंडा पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देश में चलाये जा रहे गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे श्री संजीव कुमार सिंहा के कुशल पर्यवेक्षण में जीआरपी थाना प्रतापगढ़ द्वारा वादी श्री हितेंद्र कुमार प्रजापति निवासी जनपद अम्बेडकरनगर का दिनांक 15.8.2022 को तथा वादी श्री तुंगनाथ मिश्र निवासी जनपद अमेठी का दिनांक 12 8.2022 को मोबाइल गुम हो जाने के संबंध में थाना जीआरपी प्रतापगढ़ पर गुमशुदगी दर्ज करके सर्विलांस की मदद से प्रभारी निरीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा मय हमराहीयान के उक्त गुमशुदा दोनो मोबाईल को बरामद कर आज दिनांक 08.11.2022 को जीआरपी थाना प्रतापगढ़ पर वादी उपरोक्त को थाने पर बुलाकर मोबाइल को सुपुर्द किया गया, दोनो वादी द्वारा अपना-अपना उपरोक्त खोया हुआ मोबाइल पाकर बहुत प्रसन्न हुए और जीआरपी की भूरि-भूरि प्रसंशा करते हुऐ अपने-अपने गंतब्य को रवाना हुऐ।
*मीडिया सेल*
*अनुभाग लखनऊ।*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें