*चोरी की घटनाओं का खुलासा, चोरी की योजना बनाते समय 04 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी करने के उपकरण व 12 अदद विद्युत मोटर बरामद-**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*



ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खोड़ारे पुलिस ने रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर चोरी की योजना बनाते समय सेवईनाला पुल के पास स्थित मन्दिर के पीछे से 04 शातिर चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी करने के उपकरण व उनकी निशांदेही पर सेवई नाला के किनारे से 02 अदद बिजली के मोटर बरामद किये गये जो क्रमशः थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 193/22 धारा 379 भादवि व मु0अ0सं0 194/22 धारा 380 भादवि से सम्बंधित पाये गये तथा पकड़े गये अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों की निंशादेही पर हरैयाघाट के पास सागौन के बाग से 04 अदद बिजली के मोटर व बलुआ तिराहे के पहले बनी पुलिया के पास से 03 अदद बिजली के मोटर व घारीघाट चैराहे से करीब 100 मी0 पहले पुलिया के पास से 03 अदद बिजली मोटर बरामद किया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना खोड़ारे में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत विधिक कार्यवाही की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
01. राजेश कुमार वर्मा पुत्र पंकज वर्मा निवासी केशवनगर ग्रण्ट (बलुआ) थाना खोडारे जनपद गोण्डा। 
02. दुर्गेश कुमार मौर्या पुत्र राधेश्याम मौर्या निवासी दृकेशवनगर ग्रण्ट पश्चिमी (बिजहरिया) थाना खोडारे जनपद गोण्डा। 
03. कन्हैया वर्मा पुत्र रामसनेही वर्मा निवासी बकुई खुर्द थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
04. दूजे पुत्र रामअजोरे निवासी केशवनगर ग्रण्ट (केदराबाद ) थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
 मु0अ0सं0-195/22, धारा 401,379,380,411 भादवि थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
मु0अ0सं0 193/22 धारा 379 भादवि थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
 मु0अ0सं0 194/22 धारा 380 भादवि थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा। 
07 अदद विद्युत मोटर किर्लोस्कर।
 02 अदद विद्युत मोटर एलयूबीआई।
 01 अदद विद्युत मोटर वरुणा 
02 अदद विद्युत मोटर टस्कन (कुल 12 अदद विद्युत मोटर)
 01 अदद हथौडी 
 01 अदद हेक्सा मय ब्लेड 
01 अदद प्लास 
 01 अदद पेंचक
02 अदद रिंच 
 01 अदद टार्च 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*