*भारतरत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती मनाये जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न* *ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
गोंडा आज शनिवार को प्रभारी जिलाधिकारी / मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर आगामी 31 अक्टूबर, 2022 को भारतरत्न, लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस, के रूप में मनाये जाने के संबंध में सभी संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा है कि सभी सरकारी कार्यालयों में सरदार वल्लभभाई पटेल जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय एकता पर आधारित शपथ को पढ़ा जाय। सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जीवनी कार्य एवं दर्शन पर आधारित क्विज प्रतियोगिता जिला विद्यालय निरीक्षक, ग्रामीण क्षेत्रों में सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी कार्य एवं दर्शन यूनिटी रन आदि पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जिला युवा कल्याण अधिकारी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, प्रभागीय वनाधिकारी आरके त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, डीसी एनआरएलएम नरेश बाबू सविता, उपनिदेशक कृषि, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, उप निदेशक उद्यान, जिला गन्ना अधिकारी जिला सूचना अधिकारी संजय कुमार सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें