*गोंडा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हुआ टैबलेट वितरण**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत जनपद गोण्डा में संचालित राजकीय आई०टी०आई० गोण्डा, मनकापुर, तरबगंज एवं करनैलगंज (परसपुर) गोण्डा में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में अध्ययन करने वाले छात्र/छात्राओं को टैबलेट वितरित किये जाने हेतु दिनांक: 15 अक्टूबर, 2022 को राजकीय आई०टी०आई० गोण्डा में वृहद कार्यक्रम आयोजित कराया गया है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सदर विधायक गोण्डा श्री प्रतीक भूषण सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के अभिभाषण में प्रशिक्षार्थियों को अपने अन्दर तकनीकी एवं स्किल क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
श्री अशोक कुमार मधुर संयुक्त निदेशक (प्रशि० / शिशिक्षु) देवीपाटन मण्डल गोण्डा, श्री अनिल वर्मा नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आई०टी०आई० गोण्डा एवं जनपद के राजकीय आई0टी0आई0 के वरिष्ठ कार्यदेशक रिजवानुल हसन, सतीश कुमार, विजय कुमार, अशोक कुमार वर्मा, सुनील कुमार, रामइन्द्र यादव, हनुमान प्रसाद, इकबाल अहमद, रजत कुमार, आशुतोष वर्मा, रजनीश सैनी, यू०पी० सिंह, फतेह बहादुर, मो० आदिल आदि कर्मचारियों के सहयोग से टैबलेट वितरण समारोह को सम्पन्न कराया गया।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोण्डा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें