*पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में महिला सहित चार पर मुकदमा दर्ज**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया / संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*



ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया  गोंडा

परसपुर, गोण्डा। थाना क्षेत्र परसपुर अंतर्गत पसका बाजार निवासी प्रशान्त दूबे पुत्र रामसहाय दूबे ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार की रात तकरीबन साढ़े आठ बजे विपक्षीगण पीड़ित के दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज करते हुऐ लाठी डण्डा से मारने पीटने लगे।पीड़ित अपने बचाव के लिए अपने घर मे भाग गया। इस पर भी विपक्षीगण नही माने और घर मे भी घुसकर मारना-पीटना जारी रखा। जिस पर हल्ला गुहार सुनकर पीड़ित का चचेरा भतीजा आशुतोष दूबे पुत्र ललितराम दूबे बीच बचाव कराने पहुंचा तो विपक्षीगण उसे भी मारने पीटने लगे। थोड़ी देर बाद गाँव के लोगो ने पहुंचकर बीच बचाव कराते हुए मामले को शान्त कराया। इस पर विपक्षीगण घरेलू सामान तोड़ते हुये जानमाल की धमकी देते हुये चले गये। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अक्षय गुप्ता,अभिषेक गुप्ता, सोहनलाल गुप्ता एवं शालिनी गुप्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सरोज ने बताया कि पीड़ित पक्ष के तहरीर के आधार पर एक महिला सहित चार नामजद लोगों के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*