*आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवम औषधि प्रशासन ने अभियान चलाकर* *ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*

















  
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

 गोंडाआगामी दीपावली पर्व में आम जनमानस को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवम औषधि प्रशासन तथा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस हेतु अभिहित अधिकारी विनय सहाय के साथ आज और कल जनपद के कई स्थानों पर छापामार कार्यवाही तथा जागरूकता अभियान चलाया गया।बहराइच रोड से  दूध का नमूना, गुड्डू मल चौराहे से आइसक्रीम का नमूना, मन्नी पुर खोरंसा से सोहन पापड़ी का नमूना, डुमरिया डीह से ड्राई फ्रूट का नमूना तथा सिविल लाइन से दूध का नमूना भरा गया है।शिकायत मिलने पर संदेह के आधार पर 3 गत्ता आइसक्रीम, 45 लीटर दूध तथा 3 पैकेट चाय की पत्ती नष्ट कराई गई है।दुकानदारों तथा उपभोक्ताओं को जगह जगह शुद्ध खाद्य पदार्थ बेचने तथा खरीदने हेतु जागरूक भी किया जा रहा है। झूले लाल धर्मशाला में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ व्यापार संघों तथा खुदरा कारोबार कर्ताओं की जागरूकता बैठक भी आयोजित की गई।
             टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के साथ  खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार,युगल किशोर,जय प्रकाश तथा संतोष कुमार उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*