*लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, अलर्ट रही पुलिस**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
इटियाथोक, गोंडा। धनतेरस से शुरू हुई लक्ष्मी पूजा का समापन प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ। गुरुवार देर सायं तक भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकालकर मां लक्ष्मी को विदाई दी। कुआनो नदी के घाट और विसुही नदी तट समेत ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य घाटों पर देर शाम तक विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान सुरक्षा में तैनात जवान मुस्तैद दिखे। इटियाथोक कस्बे में मेले जैसा दृश्य रहा। भवानीपुर खुर्द पुलिस चौकी इलाके में भी मां लक्ष्मी को विधि-विधान से विदाई दी गई। कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों में स्थापित किए गए मां लक्ष्मी और भगवान गणेश सहित मां सरस्वती की पूजा विधि विधान
से की गई। धनतेरस से शुरू हुई लक्ष्मी पूजा के बाद गुरुवार सुबह से प्रतिमा पंडालों हवन शुरू हुआ। शाम को ट्रैक्टर ट्राली और अन्य वाहनों पर रख कर प्रतिमाओं को फूलमालाओं से सजाया गया। इसके बाद प्रतिमाओं को क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से होते हुए घाटों की ओर ले जाया गया। डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं ने जमकर गुलाल और अबीर उड़ाए । भक्ति गीतों से देर शाम तक पूरा माहौल सराबोर रहा। हर कोई देवी गीतों पर थिरकता नजर आया। विसर्जन के दौरान इटियाथोक कोतवाली पुलिस चौकस रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें