*बिना पैसे लिए वरासत न दर्ज करने का लगाया आरोप**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*

ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

इटियाथोक, गोंडा। किसानों की , खून पसीने की कमाई पर हल्का लेखपाल की नजर लग गई है। बेलगाम हो चुके ऐसे राजस्व कर्मी योगी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति और सुशासन के दावों की पोल खोल रहे हैं। हालांकि, ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कई बार सख्त कार्रवाई के बावजूद इसके प्रशासनिक मशीनरी में भ्रष्टाचार के तहत रिश्वत लेने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला इटियाथोक विकासखंड के बरेली विश्रामपुर गांव का है। जहां ग्रामीण राकेश यादव,रामकिशुन, विनय
 कुमार, विजय कुमार, रामबरन व किसान मनीराम ने हल्का लेखपाल के खिलाफ रिश्वतखोरी और वरासत ना दर्ज करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इस बावत पूछे जाने पर राजस्व निरीक्षक अरुण कुमार सिंह का कहना है, कि उन्हें इस प्रकरण की जानकारी नहीं है। हल्का लेखपाल से बात करके किसानों के समस्या का निदान कराया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*