*चौरी हादसे के पीड़ित परिजनों से मिला समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल**सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से पीड़ित परिवार जनों को मदद दिलाने का दिया भरोसा**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*



ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

कर्नलगंज, गोण्डा। बीते दिनों थाना कर्नलगंज क्षेत्र के चौरी चौराहा के पास हृदय विदारक सड़क दुर्घटना में असमय काल के गाल मे समाये तीन स्कूली बच्चों के परिजनों से मिलने रविवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल सूबेदार पुरवा चौरी पहुंचा। जहाँ सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की तथा दुःख की इस घड़ी में सरकार से दस लाख रुपये मुआवजे की मांग की। रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, सपा नेता सूरज सिंह, पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मसूद आलम खां ने सूबेदार पुरवा गांव जाकर शोक व्यक्त किया। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से पीड़ित परिवार जनों को मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*