*कीटनाशकों पर लगायी पाबन्दी को तत्काल हटाये उत्तर प्रदेश सरकार: भाकपा**भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश*
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा धान की फसल के लिए जरूरी 10 कीटनाशकों पर पाबंदी लगाने के कदम पर गहरी आपत्ति जतायी है और इस पाबंदी को तत्काल हटाने की मांग की है।
यह पाबंदी उस समय लगाई गयी है जब धान की फसल पकने को है और उसे कई बीमारियों के हमलों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने इन प्रतिबंधित कीटनाशकों का कोई विकल्प भी नहीं उपलब्ध कराया है।
धान की फसल पहले ही सूखे की चपेट में रही और किसानों को महंगी बिजली और महंगे डीजल से कई- कई सिंचाइयाँ करनी पड़ी हैं। इससे फसल को तैयार करने में उनकी लागत काफी बढ़ चुकी है और अब उन्हें कीटनाशकों पर अचानक पाबंदियों का सामना करना पड़ रहा है।
निर्यात हेतु गुणवत्ता बनाए रखने के नाम पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया यह तुगलकी फरमान गत दिनों श्रीलंका सरकार द्वारा अचानक और बिना विकल्प दिये फर्टिलाइजर्स पर रोक लगाने वाले फरमान की तरह है, जिसका परिणाम सारी दुनियाँ वहाँ पैदा हुये अभूतपूर्व खाद्य संकट के रूप में देख चुकी है।
भाकपा ने मांग की कि उत्तर प्रदेश सरकार कीटनाशकों के प्रयोग पर असमय लगाई इस पाबन्दी को हटाये अथवा अविलंब उसका विकल्प मुहैया कराये।
डा॰ गिरीश, सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें