*गोंडा में हुआ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, बेड शीट बनाकर प्रयोग करने का वीडियो हुआ वायरल**थाना कोतवाली देहात के सालपुर चौकी अंतर्गत निगवा बोध का है बताया जा रहा है मामला**ब्यूरो मंंडल सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*



ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

गोण्डा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर फहराए  गये राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क था । जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ इसका सम्मान करें। ध्वज को किसी भी हाल में जमीन पर न फेंके।
जिलाधिकारी ने आमजन को निर्देशित किया था कि झंडा को 15 अगस्त के बाद उतारकर घर में सम्मानपूर्वक रख लें। गांधी जयंती, 26 जनवरी आदि मौके पर इसे फहराएं। इसे कदापि कूड़े आदि के ढेर में न फेंके नाही राष्ट्रीय ध्वज का अनुचित रूप से उपयोग में लाएं। इस तरह के मामले सामने आएंगे तो कार्रवाई होगी। लेकिन थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के सालपुर चौकी अंतर्गत निगवाबोध में एक परिवार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते हुए उसे  बिस्तर में सिलाई कर उपयोग करने का मामला प्रकाश में आया है । स्थानीय सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज के अपमान करने का मामला निगवाबोध के मोहम्मद दर्जी के घर का बताया जा रहा है
     
     भारतीय फलैग एक्ट
राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 और भारतीय झंडा संहिता 2021 के तहत कार्रवाई हो सकती है कोई व्यक्ति राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते कुचलते / किसी तरह का अपमान या नियम के खिलाफ ध्वजारोहण करते हुए पाया जाता है तो उसे 3 साल की जेल या जुर्माना या दोनों दंड के रूप में मिल सकता है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*