*इलाज कराने आई महिला के साथ डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
खरगूपुर थाना क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर ने बीमार महिला का इलाज करते समय दुष्कर्म किया। जिसके बाद उसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। घटना बुधवार सायं की बताई जा रही है।
*पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत*
पीड़िता ने खरगूपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वह बीमार थी और इलाज के लिए विशुनापुर बाजार में चिकित्सक अजमल की क्लीनिक पर गई थी। महिला को क्लीनिक के अंदर ले जाकर कमरे में इंजेक्शन लगाई। उसके बाद चिकित्सक ने छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म करना शुरू कर दिया।
खरगूपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि पीड़िता ने चिकित्सक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है, कि वह बीमार थी, जो इलाज कराने चिकित्सक के पास गई थी जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना खरगूपुर प्रकरण के संबंध में डॉक्टर के खिलाफ धारा- 376,354 भादवि0 का मामला दर्ज किया गया है।
*एसपी गोंडा*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें