*कर्मचारियों ने फिर से पेंशन आन्दोलन के मांग को दोहराई**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
आज दिनांक 20 अक्टूबर 2022 को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आवाहन पर ‘‘पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य माॅंगों का ध्यानाकर्षण पत्र सहायक कोषाधिकारी एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोण्डा के विभागाध्यक्ष को ज्ञापन पत्र सौंपते हुए परिषद के अध्यक्ष इन्द्रपाल तिवारी पूर्व परिषद मंत्री सीता पतिराम मिश्र कोषाध्यक्ष विजय कुमार ने एक गेट मीटिंग की, जिसमें कर्मचारियों से सम्बन्धित मांगों (हक और हकूक) पर विचार किया गया एवं आगामी आन्दोलन पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम में कोषागार संघ के अध्यक्ष कन्हैया लाल, अजय जायसवाल, उपाध्यक्ष नजमी कमाल, अनुपम शुक्ल, मकसूद अली, आई0टी0आई0 कर्मचारी संघ के पदाधिकारी विजय कुमार, आशुतोष वर्मा, रजत, के0के0 यादव, संजय शुक्ला, ओम प्रकाश संजीव कुमार, ओम प्रकाश प्रसाद, के0के0 मैथ, उत्तम वर्मा, अशोक तिवारी, रविन्द्र कुमार, राजेश कुमार एवं अन्य समस्त कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए इंकलाब के नारों से उद्धोष किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें