*जलजमाव से संक्रामक रोगों का खतरा, एसडीएम से लगाई गुहार**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

कस्बा इटियाथोक के इलाहाबाद बैंक से स्टेशन तक जलजमाव और गंदगी से जूझ रहा है। पिछले दिनों हुई भारी बरसात के बाद जमा पानी और जगह-जगह गंदगी का अंबार इस समय मोहल्ले की पहचान बन गई है। गंदगी और जलजमाव से लोग त्रस्त हैं, तथा उन्हें अब संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा महसूस हो रहा है। स्थानीय
 निवासी आफाक शकील चौधरी, जावेद वकाई, राजेश तिवारी एडवोकेट, विकास जायसवाल, आसिफ उस्मान, सुनील तिवारी, गोपाल कृष्ण, इशरत अली व मुबारक अली ने सामूहिक रूप से उप जिलाधिकारी सदर को एक शिकायती पत्र देकर समस्या समाधान की मांग की है। लोगों का कहना है, कि बारिश की वजह से इलाहाबाद बैंक से स्टेशन तक काफी जल भरा हुआ है। जिससे गंभीर संक्रामक बीमारी फैलने का डर सता रहा है। वहीं लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है। स्टेशन रोड के कुछ दुकानदारों ने बताया, कि पिछले साल भी जल जमाव की स्थिति बनी थी। अब समस्या यह है, कि पूर्व में बनाए गए जल निकासी को रेलवे द्वारा पाट दिया गया है। जिससे प्रदूषित जल नहीं निकल पा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*