*जीआरपी थाना पीलीभीत पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चे को उसके परिवार को सुपुर्द किया गया।**भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया उत्तर प्रदेश गोंडा*




भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनजिया उत्तर प्रदेश गोंडा

दिनांक 16.10.2022 को बरेली सिटी से पीलीभीत आने वाली ट्रेन नं0 05311 से एक व्यक्ति रामचन्द्र पुत्र श्री ठग प्रसाद नि0 महाराजपुर थाना मधोटाण्डा जिला पीलीभीत द्वारा एक बच्चें को लेकर उपस्थित थाना आयें रामचन्द्र सें उक्त बच्चें के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो इस व्यक्ति द्वारा बताया गया कि ये बच्चा रोता हुआ ट्रेन मिला तो इस बच्चें को थाना कार्यालय में बैठाकर सांत्वना देकर पूछताछ की गयी तो इस बच्चें ने अपना नाम आयुष तथा पिता का नाम अमित बताया अपना गाँव खमरिया पुल बताया उम्र 08 वर्ष बताया तथा बच्चे के बतायें गये गांव को सम्बन्धित थाने को सूचना देने हेतु थाना हाजा पर लगे आरटी सेट से डीसीआर पीलीभीत को सूचित किया गया डीसीआर द्वारा उक्त बच्चे के बारे में थाना जहानाबाद को सूचित किया तदोपरांत थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा बच्चें के परिजनों जो कि उक्त बच्चें गुमशुदगी लिखाने हेतु जहानाबाद थाने में पूर्व से ही मौजूद थे जिनको थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा बताया गया कि आपका बच्चा थाना जीआरपी पीलीभीत में जीआरपी पीलीभीत पुलिस की देखरेख में मौजूद है । इस बच्चें की थाना जीआऱपी पीलीभीत जाकर तस्दीक कर देख लों उक्त सूचना पर बच्चे के परिजन उपस्थित थाना आये जिनको बच्चे ने देख कर कहा कि यह मेंरे चाचा है । तथा इस व्यक्ति द्वारा अपने बच्चें की पहचान कर बताया कि यह मेरा भतीजा आयुष है थानाध्यक्ष द्वारा इस व्यक्ति से पूछताछ करने पर इसने अपना नाम अजय कुमार पुत्र नत्थू लाल नि0 खमरिया पुल थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत बताया तब इस व्यक्ति सें बच्चे के पिता अमित के फोन पर बात कर तस्दीक किया गया कि यह मेरा भाई अमित है आप इसकों सुपुर्दगी में दे दें । तब डीसीआर पीलीभीत को पुनः आरटी सेट से काल कर इसके परिजन जो थाना जहानाबाद पर गुमशुदगी लिखाने हेतु बैठे थे नाम पता तस्दीक कर इसके पिता अमित के कहने पर नियमानुसार इस बच्चें को इसके चाचा अजय कुमार उपरोक्त के सुपुर्द कर थाना हाजा से रुखसत किया गया । अपने बच्चे को सकुशल सुरक्षित पाकर अति प्रसन्न हुए व जीआरपी पुलिस की भूरि–भूरि प्रशंसा की।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*