*बाइक व कार की आमने-सामने भिड़ंत, दो की हालत नाजुक**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*


ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

इटियाथोक,गोंडा।बीती रात गोंडा-बलरामपुर राजमार्ग पर बाइक व मारुति कार के बीच आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को डायल 108 की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।वहीं कार सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। बलरामपुर जनपद के देहात कोतवाली अंतर्गत गांव उदय राज पुरवा निवासी भुलई चौहान ( 50 ) व बालक राम चौहान (38) शुक्रवार की रात बाइक से इटियाथोक बाजार किसी परिचित के यहां आ रहे थे। तभी गांधी चबूतरा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मारुति कार से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । बाइक चालक बालकराम व पीछे बैठे उदय राज को गंभीर चोटें आईं। इन दोनों को बलरामपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है, जबकि कार पर सवार लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। भवानीपुर खुर्द पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार यादव ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। मारुति को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*