*आशीष कुमार गुप्ता युवा प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री निर्वाचित-व्यापार मंडल**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

(अतुल पाठक प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त)
गोंडा 14अक्टूबर 2022 उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष मा० मुकुंद मिश्रा ने प्रदेश युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का गठन करते हुए महाराजगंज डुमरियागंज के संभ्रांत युवा कर्मठ व्यापारी
 मा० आशीष कुमार गुप्ता को प्रदेश मंत्री एवं गोंडा के युवा व्यापारी अतुल पाठक को प्रदेशप्रचार मंत्री नियुक्त करने पर पूर्वांचल व्यापारियों में हर्ष की लहर फैल गई
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोंडा शास्त्री विनोद आर्य ने प्रदेश अध्यक्ष मा० मुकुंद मिश्रा जी को एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को व्यापारी हित में प्रदेश के नवगठित युवा प्रकोष्ठ समस्त पदाधिकारियों को शुभकामनाए देते हुए मिठाई खिलाकर स्वागत किया स्वागत करने वालों में समूह युवा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कृष्ण मंडल प्रभारी राम जी आर्य आर्य समाज की प्रांतीय मंत्री तृप्ति आर्या, मनोज सिंह, आनंद मिश्रा, शंभू प्रसाद गुप्ता, निधि गुप्ता, मनोज कुमार, नेहा, मीरा गुप्ता एवं डुमरियागंज व्यापारियों के शिरोमणि भामाशाह धर्मात्मा प्रसाद गुप्ता, शिवम आर्य, आदि सैकड़ों व्यापारियों ने अपने युवा प्रकोष्ठ नवनिर्वाचित मंत्री आशीष कुमार गुप्ता को माल्यार्पण कर व्यापारियों के हित की लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया
    इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रदेश मंत्रीआशीष जी ने व्यापारियों के मसीहा मा० श्याम बिहारी मिश्र को नमन करते हुए कहा कि प्रदेश कमेटी को कोटि सा धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी प्रदेश की जो व्यापारियों ने मुझे आशीर्वाद स्वरुप सौंपी है हम व्यापारियों के हित के लिए सदैव पूरी निष्ठा से कार्य करके प्रदेश में कहीं भी अगर व्यापारी का शासन प्रशासन द्वारा उत्पीड़न हुआ सारे व्यापारी एकजुट होकर उसका मुंहतोड़ जवाब देने में अब और सक्षम होंगे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*