*लखनऊ 8 अक्टूबर 22सरकार के गड्ढा मुक्त ऐलान पर सीपीआई का बयान**भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया उत्तर प्रदेश गोंडा*
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया उत्तर प्रदेश गोंडा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य काउंसिल की ओर से जारी एक बयान में पार्टी के राज्य सचिव कामरेड अरविंद राज स्वरूप ने मुख्यमंत्री जी के उस बयान पर टिप्पणी की है जिस पर उन्होंने अगले 1 महीने में प्रदेश की सडकों को गड्ढा मुक्त बनाने का आदेश दिया है।
कामरेड स्वरूप ने कहा की गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा तो प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही उत्तर प्रदेश की जनता सुन रही है, पर उस पर कितना कुछ हो रहा है वह भी जनता देख रही है।
गड्ढा मुक्त बनाना और गंगा जी की सफाई करना दोनों ऐसे सरकारी नारे हैं जो जनता को सुहाने के लिए दिए जाते हैं परंतु उस पर कुछ ऐसा नहीं होता है जो स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
अब फिर आदेश दिए गए हैं ।देखते हैं अगले 1 महीने में उत्तर प्रदेश की सरकार क्या जादू कर देगी।
उत्तर प्रदेश की सड़कों का हाल कोई अगर निष्पक्ष सर्वे करवा लिया जाए तो पता लगेगा कि कितनी बुरी हालत में उत्तर प्रदेश की सड़कें हैं। सिर्फ हाईवे पर तो गाड़ियां रपटती हुई जाती हैं। उसमें भी यह हालत है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन हुआ और उसी दिन उसमें गड्ढा हो गया और आज ही सवेरे अखबारों में खबर छपी है पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में गड्ढा हो गया और उसमें कार गिर पड़ी।
अब यह तो नए बनें हुए एक्सप्रेस वे के हाल हैं। क्या कर रही है सरकार इनको ठीक करने के लिए? क्या दंड दिया गया उन लोगों को जिन कंपनियों ने इन सड़कों को बनाया है ? क्या किया गया उन मंत्रियों के विरुद्ध जो इसके इंचार्ज हैं?
क्या किसी कंपनी अधिकारी को पकड़ कर जेल भेजा गया ?क्या उनके दफ्तरों के ऊपर बुलडोजर चलाए गए यद्यपि बुलडोजर चलाना गैर संवैधानिक है पर कहने के लिए तो कहा ही जा सकता है।
अब शहर के अंदर की सड़कें ले लीजिए ।शहर के अंदरूनी सड़को पर 6 इंच के बड़े-बड़े गड्ढे हैं। पता लगता है सड़क तो है ही नहीं गड्ढे ही गड्ढे हैं. गड्ढा युक्त सड़कों पर पब्लिक यात्रा करने को मजबूर है। गड्ढा मुक्त नहीं ।
यह सब इतने बड़े प्रोजेक्ट हैं कि सरकार अगर करवाना चाहे तो 1 महीने क्या उसको इस सब करने में 6 महीने से कम का समय नहीं लगेगा वह भी तब जब खाने-पीने के सारे धंधे बंद हो जाए और सड़कों पर मानकों के अनुसार काम हो। जो होता नहीं है। सरकार का हाल क्या है आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि ठीक सरकार की नाक के नीचे कैसरबाग चौराहे पर पिछले 5 महीनों से अधिक से गहरी सीवर लाइन डाली जा रही है और वह काम पूरा नहीं हुआ। किसने कहा था कि बरसात के पूर्व गहरी सीवर लाइन के लिए गड्ढा खोद दिए जाए ।ना तो सीवर लाइन डाली जा सकती है ऐसे में और ना ही पब्लिक का आना-जाना हो सकता है ।पूरा रास्ता बंद है ।काम बंद है ।
सरकार की होशियारी का तो यह एक नमूना है और जो जनता देख रही है ।
कामरेड स्वरूप ने कहा कि सरकार के सिर्फ ऐलान ही ऐलान है ।जनता की सुख सुविधा के लिए कुछ भी होता हुआ सामने दिखता नहीं है। इसलिए उसको दूसरे मुद्दों को भी पकड़ा दिया जाता है ताकि उसके जीवन से संबंधित मुद्दे उससे दूर रहें और सरकार पर वह सवाल नहीं उठा पाए ।
भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार 24 घंटे इलेक्शन मोड में रहती है ।अब आगामी कुछ महीनों में नगर निगम के चुनाव भी हैं और सन 24 का चुनाव तो पेंडिंग है ही तो इसलिए अब बयानबाजी सड़कों को ठीक करने के लिए है।
जनता सावधान रहें और नगर नगर निगम के चुनाव में, निगम और निकायों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी शिकस्त दे। तभी उसका भला है।
अरविन्द राज स्वरूप
राज्य सचिव
7 10 2022
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें