*गोलियों की गड़गड़ाहट सै सहमा थाईलैंड 34 की मौत**थाईलैंड के चाइल्ड केयर सेंटर में मास शूटिंग, मरने वाले 34 लोगों में 22 बच्चे भी शामिल !*
F मैक्सिकों के बाद थाईलैंड से भीड़ पर गोलीबारी किए जाने की खबर आ रही है. फायरिंग में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है. थाई पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक “थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत में सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 30 लोग मारे गए.” पुलिस उप प्रवक्ता आर्कोन क्रेटोंग के मुताबिक “कम से कम 30 लोग मारे गए हैं, लेकिन पूरी जानकारी अभी भी आ रही है.”
गोलीबारी का यह मामला नोंग बुआ-लम्फू का है. यहां एक चाइल्डकेयर फैसिलिटी के अंदर एक शख्स ने गोलीबारी. खबर है कि हमलावर ने खुद को गोली मार ली है.
बच्चों की भी हुई मौत
खबर के मुताबिक हमले में मारे गए लोगों में बच्चे भी शामिल हैं. गोलीबाजी करने वाला पूर्व पुलिसकर्मी है. अधिकारियों के मुताबिक हमले में अब तक 34 लोग मारे गए हैं. मरने वालों में 23 बच्चे शामिल हैं. हमले के बाद एमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट जारी किया गया है।
हमलावर ने परिवार को मारी गोली
इलाकाई मीडिया में रिपोर्ट्स हैं कि हमलावर ने गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद अपने बच्चे और पत्नी को गोली मारी उसके बाद खुद को गोली मार ली. हमलावर हमले के अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने हमलावर को पकड़ने के लिए लोगों से अपील की कि अगर उन्हें पिकअब नजर आए तो वह 192 नंबर पर काल करें.
PM ने जारी किया एलर्ट
घटना पर थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने सभी एजेंसियों को एलर्ट जारी कर अपराधी को पकड़ने के लिए कहा. थाईलैंड में बड़ी तादाद में लोग लाइसेंसधारी बंदूकें रखते हैं. इससे पहले साल 2020 में थाइलैंड में बड़े पैमाने पर गोलीबारी हुई थी. इस हमले में एक प्रॉपर्टी डीलर से एक सैनिक नाराथ था. उसने गोलीबारी में 29 लोगों की हत्या कर दी थी.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें