*डीएम के निर्देश पर गैंगस्टर की संपत्ति जब्त**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शि कुमार कनौजिया गोंडा
गोंडा मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर थाना क्षेत्र के धर्मेई गांव में पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपित की संपत्ति जब्त कर लिया। बुधवार को
प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडे के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गांव निवासी यासीन अहमद उर्फ हबीब पुत्र करीम बक्स के घर पहुंची।पुलिस ने आरोपी के आपराधिक गतिविधियों से अर्जित संपत्ति को जब्त कर लिया।
कई संगीन धाराओं में दर्ज हैं मुकदमें
इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मेई गांव निवासी यासीन अहमद उर्फ हबीब पुत्र करीम बख्श पुलिस रिकार्ड के अनुसार अपराधी है। जिसके ऊपर थाना इटियाथोक में संगीन धाराओं में कई मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस के बार-बार चेतावनी देने के बाद भी आरोपी के गतिविधियों में कोई सुधार नहीं हुआ तो पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की।
डीएम के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई
इटियाथोक कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश गिरोह बंद क्रियाकलाप अधिनियम की धारा के अंतर्गत आरोपी की संपत्ति को कुर्क करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई थी। जिलाधिकारी ने पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए। डीएम के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडे भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने डुगडुगी के साथ मुनादी पढ़कर सुनायी और यासीन के 35000/रुपए की संपत्ति को कुर्क किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें