*एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, महिला ने दिया बेटे को जन्म**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*



ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

गोंडा-बलरामपुर हाईवे पर बीते सायं 108 एंबुलेंस में महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने बेटे को जन्म दिया। सुरक्षित प्रसव के बाद परिजन खुश नजर आए। उन्होंने एंबुलेंस कर्मियों की तारीफ की। पन्ना बगुलहा निवासिनी रिंका(24) पत्नी भरत लाल को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस कर्मी रिंका को लेकर अभी गोंडा-बलरामपुर हाईवे पर पहुंचे तो रिंका की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। इसके बाद एंबुलेंस में तैनात ईएमटी ध्रुव नारायण यादव व पायलट नारद प्रसाद साहनी ने हाईवे किनारे एंबुलेंस रुकवा ली और सूझबूझ के साथ रिंका का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। इस दौरान आशा कार्यकर्ती श्रीमती भी मौजूद रहीं। इससे परिजन खुशी से झूम उठे। इसके बाद जच्चा-बच्चा को सीएचसी इटियाथोक में भर्ती करा दिया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया,कि जच्चा-बच्चा दोनों ही पूरी तरह सुरक्षित हैं। परिजनों ने सुरक्षित प्रसव कराने के लिए एंबुलेंस कर्मचारियों की सराहना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*