*देव नरायन यादव की मौत के मामले में मुख्य सचिव को भेजा पत्र**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
गोंडा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री ईश्वर शरण एंव नगर मंत्री सुरेश कुमार कनौजिया ने पुलिस हिरासत में हुई बिजली कर्मी देवनरायन यादव उर्फ देवा की मौत के मामले की जांच कराने के लिए मुख्य सचिव को पत्र भेजा है।
उन्होंने पुलिस के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस झोलाछाप राजेश चौहान की हत्या में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके लोगों का उत्पीड़न कर रही है। इसी उत्पीड़न में बिजली कर्मी देवा की मौत हो गई। वहीं उमेश चौहान को भी टॉर्चर किया जा रहा है। जबकि उमेश चौहान राजेश के यहां मकान बनाने का कार्य कर रहा था।
उन्होंने घटना की न्यायिक या फिर सीबीआई से जांच कराने, परिजनों की मांग के अनुसार दोबारा पोस्टमॉर्टम कराए जाने, उमेश चौहान की डॉक्टरी , कराकर स्वतंत्र जांच कराए जाने, मृतक देवा के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा व परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। इसके अलावा घटना में दोषी पुलिस कर्मियों की अविलंब गिरफ्तारी किए जाने की मांग की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें