*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, उत्तर प्रदेश* *भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया*
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया
लखीमपुर खीरी हत्याकांड की पहली बरसी पर, संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर , 3 अक्टूबर 2022 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में विरोध दिवस मनाया जाएगा। पिछले महीने लखीमपुर में 75 घंटों के महापड़ाव के दौरान मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए किसानों द्वारा मिलने का समय मांगा गया। लखीमपुर जिला प्रशासन ने अगस्त के अंत तक मुख्यमंत्री से बैठक कराने का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक मुलाकात तय नहीं हुई। घटना का मुख्य साजिशकर्ता आज भी केन्द्रीय मंत्री है। लखीमपुर के शहीद किसानों की कुर्बानी को न्याय दिलाने के लिए गांव-गांव काली पट्टी बांधकर केन्द्र सरकार की प्रतीकात्मक अर्थी निकालें पुतला दहन करें।
✊लखीमपुर खीरी घटना के दोषियों को सजा दो।
✊गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करो।
✊जेल में बंद आंदोलनकारी किसानों को रिहा करो।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सम्मेलन में आंदोलन को समर्थन प्रदान करने का फैसला लिया गया था, अतएव इसे सफल बनाने का हर प्रयास होना चाहिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें