*विश्व पर्यटन दिवस पर सद्भाव पर्यटन लेखक , डॉक्टर प्रभात कुमार सिंघल को आल इण्डिया पीस मिशन ने, सद्भाव लेखन एवार्ड से सम्मानित किया**भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजियागोंडा


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा

विश्व पर्यटन दिवस पर ऑल इंडिया पीस मिशन ने ,, विभिन्न धार्मिक ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों पर , पर्यटन लेखन के ज़रिये,  अमन , सुकून , सद्भाव , का लगातार संदेश देने वाले अंतर्राष्ट्रीय लेखक , डॉक्टर प्रभात कुमार सिंघल को , आज यहां कोटा सर्किट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में , राष्ट्रिय सद्भावना सम्मान , से नवाज़ा , ,राजस्थान के गाँधीवादी नेता , खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष पंकज जी मेहता, गांधीवादी वरिष्ठ पत्रकार , नरेश जी विजय वर्गीय ने,  यह सम्मान डॉक्टर प्रभात कुमार सिंघल को ,आज सादे समारोह देकर , सम्मानित किया,, सम्मान समारोह में बोलते हुए, खादी ग्रामणोद्योग के उपाध्यक्ष , पंकज मेहता ने कहा, के डॉक्टर प्रभात कुमार सिंघल लगातार , पर्यटन  लेखन से जुड़े होने है,  उनके इस लेखन में  ,पर्यटन स्थलों के प्रति सैलानियों का आकर्षण होता है, और इसी पर्यटन सद्भाव में , सभी धर्म , मज़हब के लोग , एक साथ पर्यटन स्थलों पर जाते हैं , जबकि , इनकी ऐतिहासिक महत्ता में भी ,अलग अलग धर्म के लोगों द्वारा किये गए निर्माण इतिहास से भी , लोगों में क़ौमी एकता सद्भाव के प्रति जागरूकता पैदा होती हैं , ,पंकज मेहता ने कहा ,देश वर्तमान हालातों में बहुत बुरे दौर से गुज़र रहा हैं , ऐसे में डॉक्टर प्रभात कुमार सिंघल ने अपने पर्यटन लेखन के माध्यम से , सद्भाव , अमन , सुकून  का जो अभियान चलाया है, वोह एक मिसाल हैं,,  कार्यक्रम में बोलते हुए ,  आल इण्डिया पीस मिशन के राजस्थान प्रदेश संयोजक एडवोकेट अख्तर खान अकेला ने कहा, के देश भर में अमन हो , सुकून हो, साम्प्रदायिक सद्भाव  हो , राष्ट्रिय एकता हो , विकास हो, सब लोग खुशहाल रहकर  एक दूसरे के साथ प्यार मोहब्बत खुलूस से रहे, आल  इण्डिया पीस मिशन , राष्ट्रिय अध्यक्ष डॉक्टर दया सिंह की अध्यक्षता में ,सभी धर्म के प्रतिनिधिओं के साथ मिलकर , इसी अभियान में जुटा है , और इसीलिए , आल इण्डिया पीस मिशन की तरफ से , लगातार , हक़्क़े अमन , शान्ति सद्भाव यात्राएं , निकाल कर , सद्भाव के प्रति जागरूकता कार्यकम चला रहे ,हैं  अख्तर खान अकेला ने बताया , डॉक्टर प्रभात कुमार सिंघल द्वारा लिखित 29 पुस्तकें  ,इनके द्वारा सम्पादित 14 पुस्तकें , इनके आलेख ,, सोशल मीडिया पर इनकी गतिविधियों के ज़रिये  ,हक़्क़े अमन, यानी पर्यटन  लेखन के माध्यम से ,,  क़ौमी एकता , सद्भाव , अमन , सुकून के प्रति जागरूकता कार्यकम के बारे में विस्तृत रिपोट भेजी , उक्त रिपोर्ट को , आल इण्डिया पीस मिशन के  साहित्यिक पेनल ने,  परीक्षण करने के बाद , एक दर्जन से भी अधिक   लेखकों में से , डॉक्टर प्रभात कुमार सिंघल को, उक्त सद्भाव लेखन पुरस्कार देने की घोषणा की , इसमें , राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल लतीफ आरको ने भी डॉक्टर प्रभात कुमार सिंघल के लेखन की प्रशंसा की ,, अख्तर खान अकेला ने बताया की कोटा में , उक्त पुरस्कार को, डॉक्टर प्रभात कुमार सिंघल को , देने के लिए , कोटा  मुझे , निर्देशित किया गया ,और इस मामले में , कोटा जिला इकाई अध्यक्ष सूफी ज़हीर अहमद साहब को , इस मामले में फैसले से अवगत कराया , , कार्यक्रम में बोलते हुए, कोटा जिला इकाई अध्यक्ष सूफी ज़हीर अहमद ने,  डॉक्टर प्रभात कुमार सिंघल , गाँधी वादी नेता , पंकज जी मेहता को , शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया, और आल इंडिया पीस मिशन की तरफ से , डॉक्टर प्रभात कुमार सिंघल को यह पुरस्कार , पंकज जी मेहता ,, गांधीवादी नरेश जी विजय वर्गीय , अंतर्राष्ट्रीय लाइब्रेरी एवार्डेड , कोटा संभागीय लाइब्रेरी प्रभारी , डॉक्टर , दीपक श्रीवास्तव , पूर्व प्रधान , रईस खान ,, पर्यटन फोटो जर्नलिस्ट सुधींद्र गोड़ , अख्तर खान अकेला ने , संयुक्त रूप से सौंपा , डॉक्टर प्रभात कुमार सिंघल ने , उक्त सम्मान पर सभी को धन्यवाद देते हुए कहा , के वोह लगातार , लेखन के माध्यम से , मोहब्बत , अमन , सद्भावना का संदेश पहुंचाते रहेंगे , डॉक्टर सिंघल ने,  आल इण्डिया  पीस मिशन के , राष्ट्रिय अध्यक्ष डॉक्टर दया सिंह , प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल लतीफ़ आर को,  प्रदेश संयोजक एडवोकेट अख्तर खान अकेला , जिला अध्यक्ष सूफी ज़हीर को धन्यवाद दिया ,, कार्यक्रम में, डॉक्टर दीपक श्रीवास्तव ने डॉक्टर प्रभात कुमार सिंघल के लेखन से नई पीढ़ी को , पर्यटन मामले , में ऐतिहासिक स्थलों , में धर्म , मज़हब के ज़रिये पर्यटन सद्भाविक कार्यक्रमों की  जानकारी मिलती हैं, जो वर्तमान हालातों में,  साम्प्रदायिक सद्भाव की तरफ  सकारात्मक क़दम है , जबकि शोध छात्र छात्राओं के लिए , डॉक्टर प्रभात कुमार सिंघल का लेखन बहु उपयोगी है, और देश के पर्यटकों के लिए इनकी हर पुस्तक , हेंड बुक के रूप में , अलग ही उपयोगिता दर्शित करती है , , कार्यक्रम का संचालन , सूफी ज़हीर अहमद ने किया , जबकि , रईस खान ने, कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुक साथियों  को धन्यवाद दिया ,  कार्यक्रम में , पंकज मेहता, डॉक्टर प्रभात कुमार सिंघल , संभागीय पुस्तकालय अध्यक्ष डॉक्टर दीपक श्रीवास्तव , गाँधीवादी चिंतक नरेश जी  विजय वर्गीय ,,  एडवोकेट अख्तर खान अकेला , सूफी ज़हीर अहमद , रईस खान , हेमंत कुमार पाराशर , सागर आज़ाद ,, सुधींद्र गौड़ , संदीप अगन्या ,, मुकेश कुमार गुप्ता , , पंकज गौतम , विजव शर्मा , शाहनवाज़ भाई , पत्रकार सलीमुद्दीन क़ाज़ी , पंडित नरेश शर्मा , सहित कई प्रबुद्ध ,लोग  मौजूद रहे,  अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*