*बैडमिंटन प्रतियोगिता से शुरू हुई अग्रसेन जयंती का आगाज**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
गोंडा महाराजा अग्रसेन जयंती के शुभ अवसर पर रविवार को शहर के नेहरू स्टेडियम में बैडमिंटन युगल प्रतियोगिता शुरू हुई जिसमें 27 पुरुष महिला जोड़ों ने भाग लिया भाग लेने वाले प्रतिभागी मुदित अग्रवाल ,कृष्णा गोयल के प्रतिद्वंदी अमित गर्ग ,उमेश शाह रहें। इसी तरह निखिल अग्रवाल, अंकित अग्रवाल ,राम अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, रिशु अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दिवाकर सोमानी ,वृंदा अग्रवाल , मानसी बंसल ,तृषला जैन ,स्वाति अग्रवाल ,अर्पिता अग्रवाल ,श्रेया जालान सहित 54 लोगों ने हिस्सा लिया ।कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिता बहुत ही रोचक रहा। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं से शुरू हुआ जिसमें महिला टीम में चार ग्रुपों में रहा महिला टीम के विजेता वृंदा अग्रवाल और मानसी अग्रवाल ग्रुप रही। और रनर में अर्पित अग्रवाल श्रेया जालान रही और पुरुषों में देर रात तक प्रतियोगिता चलती रही। प्रतियोगिता में मैच रेफरी निखिल वाधवानी, सचिन रायतानी, शशांक जायसवाल ,यश लधवानी रहें। कार्यक्रम का आयोजक अग्रवाल नवयुवक संघ एवं मारवाड़ी युवा मंच गोंडा शाखा द्वारा किया गया इस दौरान अग्रवाल नवयुवक संघ के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ,विकास जैन, महेश नहारिया , चेतन अग्रवाल ,अनिल मित्तल, शिव अग्रवाल ,अशोक बंसल, अजय अग्रवाल मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सचिन खेमका, अमित अग्रवाल मोंटू , प्रिंस गर्ग, महिला मंडल के अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, अनामिका बंसल मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा की अध्यक्ष नीलम जैन नीतू गर्ग सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें