*बाल श्रमिक विद्या योजना के लाभार्थी बच्चों को भेजी गयी धनराशि**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

बाल श्रमिक विद्या योजना के अंतर्गत श्रम विभाग ने जनपद गोंडा और जनपद बहराइच में योजना की पात्रता के आधार पर चयनित गोंडा के 80 और बहराइच के 84 बच्चो के बैंक खातों में एक माह की दूसरी सहायता धनराशि भेज दी गई है। उपश्रमायुक्त  देवीपाटन मंडल गोंडा अनुभव वर्मा ने बताया कि बच्चो को वरीयता के आधार पर चयन किया गया है पहली वरीयता उन बच्चो की है जिनके माता और पिता दोनो ही इस दुनिया में नही है अगली वरीयता उन बच्चो की है जिनके माता या पिता में से एक की मृत्यु हो चुकी है l इस प्रकार से जनपद गोंडा में चयनित बच्चो में 40 लड़के और 40 लड़किया और जनपद बहराइच में चयनित बच्चो में 46 लड़के और 38 लड़कियों है। इस योजना के अंतर्गत हर महीने बालको को 1000 रुपए और बालिकाओं को 1200 रूपए दिए जाने का प्रावधान है। योजना का उद्देश्य बाल व किशोर श्रमिको को शिक्षा के मौके देकर उनका विकास करना है। 
बच्चो की 70 प्रतिशत उपस्थिति का सत्यापन विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं क्षेत्रीय श्रम प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा किया गया। नया सवेरा टीआरपी चंद्रेश यादव ने बताया कि चयनित बच्चो का नियमित रूप विद्यालय से फॉलोअप लिया जा रहा है। मुख्यालय से अगली किस्त प्राप्त होते ही आगे भी सहायता नियमानुसार प्रदान की जायेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*