*पत्रकार के विरुद्ध दर्ज फर्जी मुकदमे से आक्रोशित पत्रकारों ने महामंत्री शिव कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/ प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

गोंडा।पत्रकार उमानाथ तिवारी के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग के द्वारा फर्जी मुकदमे में आरोपित किए जाने से आक्रोशित कई दर्जन पत्रकारों ने उपजा के जिला महामंत्री के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा गया।उक्त ज्ञापन में पत्रकार के विरुद्ध दर्ज फर्जी मुकदमे को तत्काल समाप्त करने,घटना की न्यायिक जांच करवाने,भ्रष्ट स्वास्थ कर्मियो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने समेत पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करने समेत अन्य मांगे शामिल रही।पत्रकारों से वार्ता में महामंत्री शिव कुमार द्विवेदी ने कहा कि यदि हमारी मांगों पर एक सप्ताह के भीतर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो जनपद के पत्रकार जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से सुरेश कनौजिया,शिव कुमार कनौजिया, राम प्रगास,देवेंद्र सिंह,राधेश्याम मिश्र,खुशबू कनौजिया,दुर्गेश जैसवाल,सुनील तिवारी,रंजीत तिवारी,मोहित तिवारी,मनोज कुमार सिंह,अनिल यादव,गणेश दत्त पाण्डेय, रतिभान गोस्वामी समेत कई दर्जन पत्रकार उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*