*उत्तर प्रदेश ट्रेड यूनियन कांग्रेश द्वारा 30 सितंबर 2022 को इको गार्डन मैं धरना प्रदर्शन होगा**भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा
साथियों आप सभी लोगों को पहले ही पोस्टर एवं व्हाट्सएप के माध्यम से आप सभी को सूचित किया जा चुका है उत्तर प्रदेश ट्रेड यूनियन कांग्रेस द्वारा 30 सितंबर 2022 को इको गार्डन पुरानी जेल लखनऊ में धरना आयोजित किया गया है जिसमें पुरानी पेंशन बहाली सेवाओं को जोड़कर पेंशन देने आउटसोर्सिंग संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने तथा अन्य कई मांगों को लेकर के कार्यक्रम हो रहा है लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ एटक से संबंध है इसलिए इस धरने को सफल बनाएं जिम्मेदारी हमारी आप सभी की है अतः आपसे पुनः अनुरोध है कि जनपद अध्यक्ष मंत्री अपने साथियों के साथ 30 सितंबर 22 के धरने में अवश्य शामिल हो इस कर्मचारी विरोधी सरकार के खिलाफ लड़ने की आवश्यकता है और यह तभी संभव है कि जब हम सभी लोग एक साथ मिलकर के अपनी आवाज उठाएंगे तभी हमारी मांगों पर सरकार गौर करेगी अन्यथा जो भी लाभ हमें मिल रहे हैं उनको भी वर्तमान सरकार अपनी साजिश के तहत सुविधाओं में कमी करती जा रही है इसलिए समय की मांग है सारे लोग एकजुट हो और अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करें
आपका साथी राम भजन मौर्य महामंत्री उत्तर लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ एवं उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश एटक
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें