*जीआरपी चारबाग पुलिस टीम द्वारा यात्रियों से मेल जोल बढाकर उनकी ज्वैलरी व मोबाइल आदि की चोरी करने वाला शातिर चोर -समीर खान पुत्र समीम खान गिरफ्तार, जिसके कब्जे से चोरी के 01 अदद मोबाइल रेडमी व 2000/- रूपये नगद बरामद**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा

पुलिस अधीक्षक रेलवे, अनुभाग लखनऊ श्रीमती पूजा यादव के निर्देशन में ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर चोरी/लूट/जहर खुरानी की घटनाओं की रोकथाम व इनामिया/वांछित/ वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे श्री संजीव कुमार सिन्हा के कुशल पर्यवेक्षण में अति0 निरीक्षक श्री बलवीर सिंह यादव थाना जीआरपी चारबाग लखनऊ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 16.09.22 को थाना जीआरपी चारबाग से 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त* –
1.समीर खान पुत्र समीम खान नि0 अमीनगर थाना मोहम्मदी जनपद लखीमपुर खीरी उम्र 20 वर्ष ।

*गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान-*
दिनांक 16.09.22 स्थान-  सर्कुलेटिंग एरिया मन्दिर के पीछे शुलभ शौचालय के पीछे बहद् जीआरपी चारबाग लखनऊ ।

*अनावरित अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 272/22 धारा 380 /411 भादवि थाना जीआरपी चारबाग लखनऊ 

*बरामदगी का विवरण-* 
01- 01 मोबाइल रेडमी 
02-2000 रूपये नगद।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*- 
दिनांक 30.07.22 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग की वादिनी से दौरान यात्रा बैग चोरी कर लेना जिसमे ज्वैलरी , 02 अदद मोबाइल व नगदी थी ।

*पूंछताछ का विवरणः-*
अभि0 द्वारा बताया कि मै ट्रेन मे सफर कर रहे यात्रियों के सो जाने पर उनके  सामान, ज्वैलरी, मोबाइल व नगदी आदि की चोरी करता है।

*गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम-*
1. उ0नि0 श्री अरूण कुमार सिंह प्रभारी चौकी एनईआर  थाना जीआरपी चारबाग लखनऊ
2. उ0नि0 मो0 इस्लाम 
3. हे0का0 रमेशचन्द्र यादव

*मीडिया सेल*
*अनुभाग लखनऊ।*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*