*ग्राम बलमत्थर में बीती रात्रि गृहस्वामी के घर मे बारह हजार रुपये नगदी व जेवर की हुई चोरी**पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही करने की मांग**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया /संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*






ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

परसपुर, गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सड़किहन गाँव बलमत्थर में बीते रविवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने एक गृहस्वामी के घर में चोरी की घटना को अंजाम देकर लगभग बारह हजार रुपये नगदी व जेवर की चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दी है। इस घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने एवं कार्यवाही करने की मांग की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना थाना परसपुर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सड़किहन गाँव बलमत्थर की है, यहाँ के निवासी शिवसरन सिंह पुत्र राम अभिलाख सिंह ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि दिनांक 28/8/2022 रविवार को समय करीब रात्रि 10:30 बजे अज्ञात चोर प्रार्थी के घर से एक सोने की मटर माला 7 ग्राम वजन व एक सोने का झाला 15 ग्राम वजन व 1 जोड़ी चांदी की पायल 50 ग्राम वजन और लगभग 12 हजार रुपया नगद, 03 साड़ी चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने घटना के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने एवं कार्यवाही करने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*