*होमगार्ड कमांडेंट के द्वारा आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर डीएम ने किया शुभारंभ**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
आज शनिवार को टाउन हॉल गोंडा में होमगार्ड कमांडेंट के द्वारा 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का डीएम डॉ0 उज्ज्वल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ। कार्यक्रम के दौरान में उर्मिला पांडेय की अगुवाई में सेंट जेवियर्स स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। वहीं कार्यक्रम के दौरान डीएम ने अपने संबोधन में वहां पर उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत जानकारी देते हुए कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम आज से 15 अगस्त तक सम्मान पूर्वक जरूर मनाया जाय। इसके साथ ही उन्होंने जनपद के सभी होमगार्ड कर्मियों को आजादी के अमृत महोत्सव के संबंध में जानकारी दी तथा कार्यक्रम के दौरान होमगार्ड विभाग के दो महिला होमगार्ड सहित अन्य अधिकारियों को जिलाधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, अपर जिला अधिकारी सुरेश कुमार सोनी, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर गोंडा विनोद कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम, ईओ नगर पालिका गोंडा संजय कुमार मिश्र सहित संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें