*गोंडा मंडलीय सम्मेलन में अध्यक्ष बनीं मंजू तिवारी* *ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

गोण्डा। आशा कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश का मंडलीय सम्मेलन रविवार को पंडरी कृपाल  के सभागार में आयोजित किया गया सम्मेलन की अध्यक्षता अनीता पांडेय, संतोषी देवी, मंजू तिवारी व इशरत जहां एवं संचालन रानी देवी पाल ने किया। सम्मेलन में मंडलीय कमेटी का गठन किया गया जिसमें मंडल अध्यक्ष- मंजू तिवारी महामंत्री- अनीता उपाध्यक्ष - अलका श्रीवास्तव व  संगठन मंत्री कविता सिंह, ज्योति वर्मा खैरुन्निसा अखिलेश कुमार- मंडल संयोजक के अतिरिक्त कोषाध्यक्ष माधुरी देवी देवी को चुना गया। इसके पूर्व सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बीना गुप्ता सत्य नरायन तिवारी सीटू के प्रदेश सदस्य कौशलेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि आशा व आशा संगिनी स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं और इन्हें राज्य कर्मचारी दिलाने का आंदोलन चलता रहेगा। सम्मेलन को श्रमिक नेता दिलीप शुक्ल ने कहा कि आशाकर्मियों के मानदेय भुगतान में फंसे भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आंगनबाड़ी संघ की अध्यक्ष मीनाक्षी खरे नीलम श्रीवास्तव व आतिया ने आशा यूनियन के आंदोलन में सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य के लिए बीसीपीएम किरन गुप्ता को सम्मानित किया गया। 
सम्मेलन के बाद यूनियन संयोजक दिलीप शुक्ल के नेतृत्व में मंडलायुक्त को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र प्रशासन को सौंपा गया। मांग पत्र में आशा व आशा संगिनी का भुगतान जननी सुरक्षा मातृत्व वंदना का भुगतान व आशा चयन में धांधली रोकने की मांग की गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*