*गोंडा ताजिए जुलूस में एक दर्जन करंट के चपेट में आने से झुलसे**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा**सद्दा तार में छूने से उतरा करंट हुआ हादसादो*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
गोण्डा जनपद के थाना कौड़िया बाजार क्षेत्र में मंगलवार को मोहर्रम का ताजिया जुलूस के दौरान सद्दा मिलान को लेकर क्षेत्र के तसजियादारों का जुलूस इकट्ठा हुआ। उसी बीच हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक दर्जन से ज्यादा युवक घायल हो गए। सुरक्षा पुलिस ने आनन फानन में सभी को सीएचसी कटरा बाजार पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया है सबकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
विस्तार:
घटना जनपद के थाना कौड़िया बाजार के भगहरिया पूरे मितई चौराहा के पास की। जहां मोहर्रम का जुलूस कुड़िया गांव से बैरागी पुरवा, दर्जी हाता होते हुए अहियाचेत के कर्बला को जा रहा था। राजेश्वरी सिंह डिग्री कालेज के पास सड़क से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत तार से ताजिया टकरा जाने से उसमे करंट प्रवाहित होने लगा। जिसकी चपेट में आकर भगहरिया पूरे मितई निवासी इरशाद (33), दिलशाद (14), फरीद (19), अफजाल (32), हाकिम अली (25), निसार अहमद(13), तौहीद अहमद (11), हासिम अली (20), कासिम अली (18), आरिफ (10), सुबराती (35) झुलस गए। जिससे अफरातफरी मच गई। सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत
सामान्य बताई गई। चिकित्साधिकारी डॉ. अमित भारती ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष मदन लाल गौतम ने बताया कि हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आकर यह हादसा हुआ है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें