*ईश्रम कार्ड बनाने के लिए सोमवार से चलेगा अभियान**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया*प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
*ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
उपश्रमायुक्त देवीपाटन मंडल अनुभव वर्मा ने बताया कि असंगठित क्षेत्र के कर्मकारो के राष्ट्रीय डाटाबेस बनाने व ईश्रम कार्ड से वंचित कर्मकारों का ईश्रम कार्ड बनाने के उद्देश्य से श्रम विभाग व जन सु्विधा केंद्रों के सहयोग से आगामी 29,30 व 31अगस्त 2022 को एक विशेष पंजियन अभियान चलाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के वे कर्मकार जिन्होंने अभी तक अपना ईश्रम कार्ड नहीं बनवाया है उनसे अपील की जाती है कि वह अपने निकट स्थित जन सुविधा केंद्र जाकर अपना ईश्रम कार्ड निशुल्क बनवा सकते हैं।पंजियन के लिये अपना आधार कार्ड,मोबाइल फोन, व बैंक पासबुक साथ रखें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें