*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चौपाल सागर से अंबेडकर चौराहा तक निकाली गई ट्रैक्टर तिरंगा रैली**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*





*ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

जिलाधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत चौपाल सागर से अंबेडकर चौराहा तक ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान तिरंगा झंडा के साथ लगभग हजारों की संख्या में ट्रैक्टर्स की रैली निकाली गई। जिलाधिकारी ने रैली का समापन अंबेडकर चौराहे पर किया।
             इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, अपर जिला अधिकारी सुरेश कुमार सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर गोण्डा विनोद कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, उप निदेशक कृषि शैलेंद्र कुमार शाही, ईओ नगर पालिका गोंडा संजय कुमार मिश्रा, चौपाल सागर के मैनेजर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*