*अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा ने रिफ्रेशर कोर्स समापन पर प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किया प्रमाण पत्र* *ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

यूपी-112 परियोजना के अंतर्गत पुलिस लाइन गोण्डा में दिनांक 03-08-2022 से  संचालित 09 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स में दो पहिया/चार पहिया पीआरवी वाहनों पर नियुक्त 28 पुलिस कर्मियों  जिसमें मुख्य आरक्षी -17, आरक्षी -04,  महिला आरक्षी -07 को ट्रेनर हरिशंकर ओझा व अमन श्रीवास्तव द्वारा प्रशिक्षित किया गया।  प्रशिक्षण समापन पर आज दिनांक 13-08-2022 को अपर पुलिस महानिदेशक 112 लखनऊ द्वारा निर्गत प्रमाण पत्रों को *अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज* ने प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को यूपी-112 में प्रयुक्त विभिन्न तकनीकों का परिचय, मानव मूल्य, SOS, संचार तथा बातचीत कौशल, MDT की कार्यप्रणाली, GIS तथा POI, घटना के प्रकार, ATR तथा डिस्पोजिशन कोड, तनाव अभिप्रेरणा, स्वास्थ्य एवं जीवन की प्रबंधन शैली,आपदा प्रबंधन, HRMS, अग्नि व महिला संबंधी आदि महत्वपूर्ण विषयो पर प्रशिक्षण दिया गया। 

              *इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह, प्रभारी यू0पी0-112 व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*