*कर्नलगंज: एच डी एफ सी बैंक में लगी आग,मची अफरा तफरी,बचाव जारी**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/ संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

करनैलगंज/गोण्डा - करनैलगंज कस्बे के सकरौरा चौराहे पर संचालित एच डी एफ सी बैंक में अचानक आग लग जाने से बैंक कर्मियों में अफरा तफरी मच गई,और देखते ही देखते वहा भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9 बजे के करीब बैंक खुला ही था कि एकाएक बैंक में धुंआ उठा और लोग बाहर भागने लगे, आग लगने की सूचना से वहां अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया इसी दौरान तिरंगा यात्रा भी उसी मार्ग से निकली थी लेकिन उसमे कोई व्यवधान नही आया। शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। मौके पर बचाव में तमाम लोग जुटे थे।फ़िलहाल आग की सूचना मिलने पर फ़ायर ब्रिगेड की गाड़ी मौक़े पर पहुँच गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*