*कोरोना से बचाव के लिए बरतें खास एहतियात : जिलाधिकारी**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा

रायबरेली, 5 अगस्त 2022 | जनपद में एक बार फिर से कोरोना पाँव पसार रहा है | ऐसे में बचाव के लिए खास सतर्कता बरतने की जरूरत है | त्योहारों के मौके पर भीड़भाड़ से बचें और घर से जब बाहर निकलें तो मास्क का जरूर इस्तेमाल करें। यह कहना है जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव का | 
जिलाधिकारी ने बताया- पिछले एक सप्ताह में 27 कोरोना पॉज़िटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं | ऐसे में हमें खास एहतियात बरतने की जरूरत है | 12 साल से अधिक उम्र के सभी लोग कोविड का टीका अवश्य लगवाएं | जिन्होंने कोविड की एहतियाती  खुराक नहीं लगवाई है | वह भी लगवाएं  क्योंकि कोरोना से बचाव का सबसे कारगर उपाय कोविड टीकाकरण ही है | इससे खुद  भी सुरक्षित रहें और अपने परिवार और आस-पड़ोस को भी सुरक्षित बनायें | इसके साथ ही कोविड के प्रोटोकॉल का पालन भी जरूर करें |  घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं, दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें, अपने हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोते रहें या 70 फीसद एल्कोहॉलयुक्त सेनिटाइजर से हाथों को सेनीटाइज करें | भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और बेवजह घर से बाहर न निकलें |
 जिलाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को  दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं तथा जनपद में 25 एक्टिव कोरोना संक्रमित व्यक्ति हैं

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*