*गोंडा ग्रामीणो नेसड़क काटकर बना दिया नाला**पानी भर जानै से छिपे नाले में गिरकर लोग हो रहे चोटिल घायल**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

जनपद के मोतीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिसवरिया गांव के पास से गुजरी पक्की सड़क को गांव के लोगों ने पानी निकास के लिए सड़क को खोद कर बीचो बीच में नाला बना दिया है जिससे आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है।वही पानी भर जाने से अनजान व्यक्तियों के गुजरने पर उसमें गिरकर घायल हो जाते हैं। रेलकर्मी कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि मैं रात्रि 12:30 बजे गोंडा ड्यूटी से छूट कर घर आ रहा था। गड्ढे में मेरी बाइक फस गई और मैं गिर कर चोटिल हो गया जिससे मेरे पैर में काफी चोटें आई हैं।उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत जिला अधिकारी से की गई है उन्होंने जांच कराने का आश्वासन दिया है।कृष्ण कुमार मिश्रा ने आरोप लगाते हुए बताया कि आए दिन कोई ना कोई सड़क के बीच में बने गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे हैं। यह सड़क पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाया गया है और गांव के लोग पानी निकास के लिए सड़क को क्षतिग्रस्त कर डाले हैं जिससे गांव के लोगों का गंदा पानी भी भरा रहता है और बरसात में यह गड्ढा नाला में तब्दील हो जाता है।इसी तरह कई उक्त गड्ढे में फस कर गंदे पानी में गिर कर जख्मी हो चुके हैं।यह सड़क मोतीगंज से होते हुए महादेवा के रास्ते गोंडा उतरौला रोड को जोड़ती है।जिस पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग आते जाते हैं लेकिन किसी ना किसी दिन कोई ना कोई व्यक्ति इस गड्ढे में गिरकर घायल हो रहा है।पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी जान कर भी अंजान बने हुए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*