*गोंडा जिलाधिकारी (उत्तर प्रदेश)द्धारा महामहिम राष्ट्र अध्यक्ष राष्ट्रपति भवन भारत सरकार नयी दिल्ली को भेजा गया ज्ञापन**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
सादर अवगत कराना है कि दिनांक 10 अगस्त 2022 को राजस्थान प्रदेश के जयपुर जिले के रायसर गांव की अछूत शिक्षिका अनीता रेगर को पेट्रोल से जलाकर हत्या कर दी गयी है तथा राजस्थान प्रदेश के जालौर जिले के सोना गाँव में दिनांक 22 जुलाई 2022 को छात्र इन्द्र कुमार मेघवाल की शिक्षक फैलू सिंह द्वारा मटके से पानी पीने के फलस्वरूप पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी है। उपर्युक्त घटना की समस्त श्रमजीवी समाज घोर निंदा करता है। ऐसा प्रतीत होता है कि कानून के राज को जंगल राज बनाने वालों को बहुत ही मजबूत संरक्षण प्राप्त है तभी वे ऐसी दुस्साहासिक घटना को अंजाम देने में कामयाब हो रहें है।
अत महामहिम जी से विनम्र निवेदन है कि दोषी व्यक्तियों को मृत्यु दण्ड की सजा दिलवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की अनुकम्पा किया जाये, जिससे भविष्य में कभी भी ऐसी घटना की पुनरावृत्तिः न होने पाये तथा विधि-व्यवस्था में भारत की गरिमा एवं छवि न धूमिल होने पाये। पीडित परिवार को दो-दो करोड़ रूपये एवं परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी भी दिलायी जाये। धरने में उपस्थित रहे लोग
हरिहर प्रसाद, राम प्रकाश, राम कस, जगतन रामन, को राज किशोर,
अमर नाथ, ए०के० नन्दनं, आर०के० राव, वी०पी० विवेक,
नन्द किशोर वर्मा एडवोकेट, कामता पाल, भोलानाथ मौर्य आदि।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें