*रास्ते से दवा व्यवसाई का दवा से भरा गत्ता लेकर भाग गए बाइक सवार चोर, बलमत्थर की घटना**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*






ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

 करनैलगंज /गोण्डा- घटना थाना परसपुर अंतर्गत बलमत्थर गाँव के निकट की है।जहां एक दवा व्यापारी का दवा से भरा गत्ता चोर लेकर भाग गये। करनैलगंज कस्बा निवासी विवेक पुत्र त्रिवेनी मोहल्ला गाँधी नगर ने थाना परसपुर में एक शिकायती पत्र दिया है जिसमे कहा गया है नौ अगस्त की रात्रि करीब साढ़े दस बजे परसपुर से दवा सप्लाई करके लौट रहा था और उसकी मोटरसाइकिल पर दवा से भरा एक गत्ता बंधा हुआ था। अभी वह बलमत्थर गाँव के निकट पहुँचा था तभी दो मोटरसाइकिल पर चार लोग बैठकर आये और पीछे से मेरी गाड़ी में बंधे गत्ते पर हाथ मार दिया जिससे गत्ता गिर गया और मोटर सायकिल सवार लोग दवा से भरा गत्ता लेकर भाग गए। इस संबंध में जब थानाध्यक्ष परसपुर से वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उनका सीयूजी नम्बर बंद था। सीओ मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि मेरे पास  मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*