*तीन दिवसीय भादी अमावस्य पर मेहंदी से शुरू हुआ कार्यक्रम गोंडा**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

गुरुवार को ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर  में भादी मावस उत्सव पर सभी भक्तों शुभा मंदिर के प्रांगण में पहुंचकर लोगों ने श्री रानी सती दादी के नाम की मेहंदी अपने हाथों में लगाई। सर्वप्रथम श्री श्याम मंदिर महिला मंडल के लोगों ने श्री रानी सती दादी के हाथा और पैरों में मेहंदी लगाई फिर उसके बाद सभी भक्तों ने दादी के नाम की मेहंदी एक दूसरे को लगाई। मेहंदी लगाने का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा और आज सुबह 11:00 बजे से मंदिर के प्रांगण में दादी जी का मंगल पाठ वाचक गोरखपुर के संजय तुलस्यान  द्वारा किया जाएगा ।यह जानकारी महिला मंडल की अध्यक्ष सरोज अग्रवाल ने दी। और कल सुबह मंदिर के प्रांगण में धोक और पूजा अर्चना का कार्यक्रम दिन भर चलता रहेगा। धोक कार्यक्रम की जानकारी मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक गोविंदा जालुका ने दी। मंदिर में बाबा और दादी का दरबार पुजारी बृजेश पाठक ने सजाया ।मेहंदी कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्ष सरोज अग्रवाल ,उमा ताजपुरिया ,पूनम मित्तल, बेनू मोदी ,प्रीति अग्रवाल ,शारदा गर्ग संतोष अग्रवाल, सरोज गर्ग,गुंजन शाह,मीना अग्रवाल, पुष्पा सोमानी ,ज्योति तुलस्यान, प्रीति तुलस्यान, वर्षा अग्रवाल, सुधा टेकरीवाल, और सुरेश भावसिंहका   सहित अन्य लोग मौजूद रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*