*देर रात हादशा: छुट्टा मवेशी को बचाने में डीसीएम पलटी, दर्जनों लोग घायल**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा**अयोध्या से वापस घर लौट रहे थे सभी लोग*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
घायलों को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से भेजा जिला अस्पताल गोण्डा।जब अंधेरी रात सुनसान सड़क पर देर रात मचने लगी चीख पुकार। जो जहां था वो वहीं पड़ा रहा। हर तरफ बस मदद की पुकार लगती रही। देररात कोतवाली देहात क्षेत्र में गोण्डा बलरामपुर रोड पर छुट्टा मवेशी को बचाने में हुए इस बड़े हादसे में लगभग दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देख पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। जहां मदद को पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
कोतवाली देहात क्षेत्र के पण्डरीकृपाल के पास शुक्रवार देररात सवारी से भरी डीसीएम छुट्टा मवेशी को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे डीसीएम में सवार महिला बच्चों समेत लगभग दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से मची चीख पुकार को सुन आसपास के गांव वाले दौड़े। क्षेत्र के विपिन मिश्रा ने बताया कि डीसीएम गाड़ी अयोध्या से लौट रही थी। तभी पण्डरीकृपाल के पास एक मवेशी को बचाने में अनियंत्रित होते हुए पेड़ से टकरा कर पलट गई। जिससे उसमें सवार महिलाएं बच्चों समेत लगभग दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि घटना की आवाज काफी दूर तक गई थी। उनका कहना है कि सभी लोग परिवार के किसी सदस्य के दांह संस्कार कराने गए थे। वहां से सभी अयोध्या दर्शन कर घर लौट रहे थे तभी यह घटना हो गई। मौके फर पहुंची देहात कोतवाली व इटियाथोक पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
हादसे में ये हुए घायल
बबलूराम तिवारी,45, व्याकुल प्रसाद,56, महाराजी देवी,54, ननकना देवी,52, मीरा देवी,36, सुमन,34, राजा तिवारी,50, दामोदर श्याम तिवारी,55, आरती मिश्रा, 35,शिवा मिश्रा,35 जावंती, 62, राकेश शुक्ला,32, राम किशोर, 50, कृपा राम,62, रामप्यारी,32, को मामूली चोटें आई है जिन्हे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई,है। जबकि घायल बच्चराम 65, उर्मिला 58, गुड़िया देवी,40, विद्यावती 70, अमरिका प्रसाद 60, रोहित शुक्ला 17, सरपंच 53, सोना देवी 60, कामेश्वर प्रसाद 52, चोटकऊ 48, उर्मिला 32, अहम 11, गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉक्टर दीपक सिंह ने उनकी गंभीर स्थिति के चलते मेडिकल कालेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें