*गोंडा छपिया भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीद बाबू द्वारका सिंह बलिदान दिवस पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

आज दिनांक 19 अगस्त 2022 को अमर शहीद बाबू द्वारिका सिंह के बलिदान दिवस पर प्रदेश ही नही देश के लिए गौरवान्वित करने वाले एक ही गांव के 12 लोगों नें स्वतन्त्रता आन्दोलन में हिस्सा लेकर अंग्रेजी हुकूमत की चूलें हिलाकर इतिहास लिख दिया। अमर शहीद बाबू द्वारिका सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी स्वतन्त्रता आन्दोलन के शहीदों नमन किया ।
जनपद गोण्डा के छपिया ब्लाक के खजुरी गांव के रहने वाले अमर शहीद बाबू द्वारिका सिंह ने नमक आंदोलन में शामिल होकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जंग छेडा गोण्डा के प्रेम पकडिया मैदान में अंग्रेजी हुकूमत के कलेक्टर ने बाबू द्वारिका सिंह को नमक आन्दोलन में हिस्सेदारी करनै स्वतंत्रता संग्राम में आन्दोलन करने वालों का नेतृत्व करने समेत विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर लिया। अमर शहीद बाबू द्वारिका सिंह पूर्व प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू से बहुत प्रभावित थे।  एक बार आन्दोलन के दौरान क्षेत्र भ्रमण पर पण्डित नेहरू ने बाबू द्वारिका सिंह के जोश व नेतृत्व क्षमता देखकर बहुत प्रभावित हुए और पण्डित जवाहर लाल नेहरू ने बाबू द्वारिका सिंह को आन्दोलन कारियों का नेतृत्व करने का जिम्मा सौंप दिया। 
अमर शहीद बाबू द्वारिका सिंह के नेतृत्व क्षमता का कमाल रहा कि देश व प्रदेश के किसी एक गांव के 12 लोगों ने स्वतन्त्रता आन्दोलन में सैनिकों की तरह योजनाबद्ध तरीके से आन्दोलन आगे बढाते रहे। 
अंग्रेज वायसराय सहित सभी अंग्रेज अधिकारीगण तथा की नींद बाबू द्वारिका सिंह नें उड़ा रखी थी। जानकारों की मानें तो अंग्रेज कलेक्टर  तथा जेल अधीक्षक तथा डाक्टर सभी नें मिल कर अमर शहीद बाबू द्वारिका सिंह को जहर का इन्जेक्शन देकर 18 अगस्त 1930 की रात 1:30 जेल में मार दिया ।
स्वतन्त्रता आन्दोलन कारियों के बवाल व मान मनौवल के बाद उनके गांव के साथियों जेल के बाहर अन्तिम संस्कार कराया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर शहीद बाबू द्वारिका सिंह के प्रपौत्र रमाशंकर सिंह व संचालन कामरेड रघुनाथ ने किया सभा को शहीदों वंशज पूर्व अध्यापक झिनकू सिंह नें अपनें पूर्वजों के इतिहास पर प्रकाश डाला। सभा को अमर शहीद बाबू द्वारिका सिंह के वंशज कामरेड कुंवर बहादुर सिंह, कामरेड माता प्रसाद यादव, कामरेड राजकुमार, मौर्य,कामरेड दिनेश त्रिपाठी कामरेड ईशवर शरण, कामरेड कृष्ण कान्त धर, कामरेंड निरहू कनौजिया कामरेड सत्यनारायण त्रिपाठी सहित दर्जनभर नेताओ ने सम्बोधित कर अमर शहीदों की कुर्बानी बेकार नहीं जायेगी ।आजादी के मतवालों की शहादत बर्बाद नहीं होने देगे। ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*