*पत्रकार के विरुद्ध फर्जी मुकदमा लिखे जाने पर पत्रकार के विभिन्न संगठनों में आक्रोश**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/जिला क्राइम संवाददाता शिव कुमार द्धिवेदी गोंडा*




ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/जिला क्राइम संवाददाता शिव कुमार द्धिवेदी गोंडा

गोंडा,जनपद के तेज तर्रार पत्रकार उमानाथ तिवारी द्वारा सच्चाई से खबर प्रकाशित करने से बौखलाए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पत्रकार के विरुद्ध गंभीर धाराओं में फर्जी मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया।निर्दोष पत्रकार के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने से विभिन्न पत्रकार संघटनो में रोष व्याप्त है।इसी क्रम में आज गांधी पार्क में जनपद के कई दर्जन पत्रकार उपस्थित हुए और उक्त घटना की घोर निन्दा करते हुए आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।सभी पत्रकारों द्वारा एक सुर में इसका विरोध करते हुए उक्त फर्जी मुकदमे को समाप्त करने की मांग की ।वरिष्ठ पत्रकार जानकी शरण द्विवेदी ने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है उसके स्वतंत्रता पर कुठाराघात हम पत्रकार कत्तई बर्दास्त नही करेंगे।इसके लिए आर पार की लड़ाई की जाएगी।पत्रकार अभिषेक सिंह ने पत्रकारों से आपसी एकजुटता पर जोर दिया,पत्रकार संघ के जिला महामंत्री शिव कुमार द्विवेदी ने दूरभाष पर बताया कि कल इस प्रकरण पर जनपद के पत्रकारों की एक आपात बैठक जिला कार्यालय गायत्री पुरम में बुलाई गई है जिसमे पत्रकार के विरुद्ध दर्ज फर्जी मुकदमे को समाप्त करने हेतु रणनीति बनाई जाएगी।आज के कार्यक्रम में अभिषेक सिंह,अंबिकेश्वर पांडेय, ओम चंद्र शर्मा,राशिद ,कादिर अंसारी,सुरेश कनौजिया,शिव कुमार कनौजिया,राहुल तिवारी,चंद्रकेश्वर तिवारी,प्रवीणश्रीवास्तव,नरेंद्र लाल गुप्ता,संतोष शर्मा आदि उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*